रविंद्रसिंह भाटी सबसे युवा विधायक, बीजेपी 4, कांग्रेस 1 और 2 निर्दलीय जीते

 बाड़मेर और शिव सीट पर बीजेपी की जमानत जब्त



बाड़मेर | बाड़मेर की सात विधानसभा सीटों में से 7 सीट के परिणाम आ गए हैं। इसमें गुड़ामालानी, पचपदरा, चौहटन और सिवाना सीट से बीजेपी जीती। वहीं कांग्रेस के खाते में एक सीट बायतु की आई है। बीजेपी जिले में चार सीटें जीते लेकिन बाड़मेर और शिव सीट पर बीजेपी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई। इस सीट पर बीजेपी के बागी जीते। बाड़मेर से 30 साल बाद एक साथ दो निर्दलीय जीते है। शिव से निर्दलीय प्रत्याशी फतेह खान और बायतु से रालोपा प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने रिकाउंटिंग की मांग की है, लेकिन रिजल्ट में कोई फेरबदल नहीं हुआ। फिलहाल पचपदरा, गुड़ामालानी और सिवाना सीट से जीते प्रत्याशी को रिटर्निग ऑफिसर ने प्रमाण-पत्र दिए। 


दरअसल, बाड़मेर जिले के 19.25 लाख वोटर्स में से 14.90 लाख वोटर्स ने वोटिंग की थी। इन वोटर्स की गिनती 172 राउंड में विधानसभावार की गई है। जिले में सबसे पहले रिजल्ट सिवाना सीट का आया। इसमें बीजेपी के प्रत्याशी हमीरसिंह भायल ने अपने नजदीकी निर्दलीय सुनील परिहार को हराया। वहीं कांग्रेस के कर्नल मानवेंद्रसिंह तीसरे नंबर पर रहे। गुड़ामालानी सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी। बीजेपी के प्रत्याशी केके विश्नोई ने कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चौधरी को 15080 से वोटों से हराया। पचपदरा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर में बीजेपी प्रत्याशी अरुण कुमार पुरोहित ने कांग्रेस प्रत्याशी मदन प्रजापत को हराया। 



सबसे युवा बने विधायक

 

शिव के 4 कोण मुकाबले में कांग्रेस बागी फतेह खान और बीजेपी बागी रविंद्रसिंह भाटी के बीच कड़े मुकाबले में 26 साल के युवा रविंद्रसिंह भाटी ने फतेह खान को 3950 वोटों से हराया। कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन खान तीसरे और बीजेपी के प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे।

चौहटन में रही कांटे की टक्कर

चौहटन सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रहीं। लेकिन बीजेपी प्रत्याशी आदूराम मेघवाल ने नजदीकी पदमाराम मेघवाल को 2175 वोट से हराया। वहीं रालोपा के प्रत्याशी ने तरुणराय कागा 21142 वोट लेकर आए। 


30 साल बाद दादा के पोती जीती निर्दलीय

 

बाड़मेर सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी दीपक कड़वासरा की जमानत जब्त हो गई है। वहीं कांग्रेस के मेवाराम जैन -निर्दलीय डॉ. प्रियंका चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ है। इसमें प्रियंका चौधरी ने बड़े अंतर से 13122 वोटों से हराया।


बाड़मेर जिले की दो विधानसभा सीटों पर 3-3 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं। सबसे ज्यादा वोटर 3 लाख 9 हजार 5 सौ 42 चौहटन में इसके बाद शिव विधानसभा में हैं। सबसे ज्यादा वोटिंग बायतु में 83.37 प्रतिशत, शिव में 83.28 फीसदी हुई।

0/Post a Comment/Comments

Domain