नोखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी श्रीमती सुशीला रामेश्वर डूडी जी चुनाव की वोटिंग होने के अगले दिन से दिल्ली में डूडी साहब के पास मौजूद हैं
उनसे फोन पर हुई वार्तालाप में उन्होंने बताया कि डूडी साहब के स्वास्थ्य में पिछले कुछ दिनों से काफी सुधार हुआ है
और डूडी साहब को पास बैठा कोई व्यक्ति आवाज देता है तो वो आंखें भी खोल रहे हैं
और दोनों तरफ गर्दन भी घूमा रहें हैं,
जिस तरफ से हम आवाज देते हैं उसी तरफ डूडी साहब आवाज सुनकर गर्दन को घूमा रहें
हैं दाएं और बाए और अपने हाथों को व पैरों को भी अपने स्तर पर हिला रहें हैं व ऊपर नीचे कर रहे हैं.
डूडी साहब के स्वास्थ्य में लगातार जारी सुधार के अनुसार आशा करते है कि ईश्वर डूडी साहब के हम सभी शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं को पूरी तरह से सुन रहे हैं
और जल्द ही डूडी हमारे बीच मे होंगे
ऐसी जानकारी सुशील जी डूडी ने हमारे साथ साझा की है
Post a Comment