मृतक के शव को कब्जे में लेकर रातभर धरने पर बैठे रहे

अवैध बजरी खनन पर रोक व मुआवजे की मांग
मृतक के शव को कब्जे में लेकर रातभर धरने पर बैठे रहे
पीपलवाड़ा (बोली) | नीमोद राठौद ग्राम पंचायत के राठौद गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी,

 जिससे बाइक सवार जटावती निवासी अमरचंद 21 पुत्र दयाराम बैरवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा जटावती निवासी धारासिंह बैरवा सड़क से दूर जा गिरा। 

घटना के समय सड़क किनारे बने घरों की महिलाओं के चिल्लाने के बाद चालक ट्रैक्टर को घटना स्थल से लेकर फरार हो गया। इस बीच घटना स्थल पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और जाम लगा दिया।
 गुस्साए ग्रामीणों ने पीपलवाड़ा मुख्य सड़क पर पेड़ लगाकर बंद कर पुलिस और
मृतक के परिजनों को सूचना दी। 

बौंली पुलिस थाने का जाब्ता घटना स्थल पहुंचा और शव और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाने के लिए सीओ और एएसपी ने मेडिकल टीम को बुलाया लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए ट्रैक्टर और उसके मालिक को तुरंत पकड़ने पर अड़ गए।

 इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करना चालू कर दिया और जाम लगा दिया।

 स्थिति बिगड़ती देख एसएचओ हरलाल मीना, सीओ मीना मीणा, एएसपी सीताराम प्रजापत ने बॉली एसडीएम और तहसीलदार सहित कलेक्टर और एसपी को हालातों से अवगत करवाया।

0/Post a Comment/Comments

Domain