नोखा के टांट गांव की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म
नोखा की जिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इससे पहले महिला के जुड़वा डिलीवरी हो चुकी है। महिला ने पहली डिलीवरी में एक बच्चा, दूसरी डिलीवारी में दो बच्चे व तीसरी डिलीवरी में तीन बच्चों को जन्म दिया।
महिला के दो डिलीवरी से पहले से दो बेटियां व एक बेटा है। इस बार हुई डिलीवरी से दो लड़के व एक लड़की हुए है। महिला ने कहा कि इस बार से कोई फर्क नहीं पड़ता कि बेटा हो या बेटी। हमारा पूरा परिवार बेहद खुश है।
सफल डिलीवरी पर
नोखा के जिला अस्पताल में तीन बच्चों का हुआ जन्म
अस्पताल स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
दरअसल नोखा की जिला अस्पताल में रविवार को नोखा के टांट गांव निवासी एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है और नवजात दो लड़के व एक लड़की तीनों स्वस्थ है। तीनों डॉक्टर के निगरानी में है।
नर्सिंग ऑफिसर व लेबर रूम इंचार्ज प्रज्ञा बारूपाल ने बताया कि नोखा
के टांट गांव में रहने वाली मदनीदेवी मेघवाल तीसरी बार मां बनी है।
इस अवसर पर रविवार को डॉ इंदुबाला बिश्नोई, रेनूबाला व मोली कुटी ने डिलीवरी करवाई है।
बच्चों का वजन कम होने के कारण तीनों बच्चों व उसकी मां को बीकानेर रैफर कर दिया गया है।
डिलीवरी करीब पांच- पांच मिनट के अंतराल से हुई।
Post a Comment