श्रीडूंगरगढ़ : विवाहिता से तीन लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाया


श्रीडूंगरगढ़ : विवाहिता से तीन लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाया

बीकानेर की रहने वाली है पीड़िता, ऊपनी अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थी
 
 श्रीडूंगरगढ़
एक महिला के साथ श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो बना लिया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिसंबर की रात को वह बीकानेर से ऊपनी में अपने परिचित से मिलने जा रही थी। रात 8:30 बजे वह श्रीडूंगरगढ़ के घूमचक्कर पहुंची। वहां उसे श्रीडूंगरगढ़ निवासी राधे और राजू दो लोग मिले। उन्होंने पीड़िता को कहा कि वे लोग उसके परिचित को जानते हैं। ऐसा कहकर उन्होंने पीड़िता को टैक्सी में बैठाकर बीदासर रोड की ओर से गए। एक खेत में स्थित एक झोपड़े में ले गए और कहा
यही उसके परिचित की ढाणी है। टैक्सी चालक वहां से चला गया और पीड़िता ने परिचित को फोन किया तो उसका फोन नहीं लगा। दोनों आरोपियों ने उसे कहा कि उन्होंने उसके परिचित को फोन कर दिया है और वह आ रहा है। दोनों आरोपियों ने एक और साथी को खेत में बुला लिया। तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। तीनों ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया व उसके फोटो वीडियो बना लिए। दुष्कर्म के बाद उसे बाइक पर बैठाकर घूमचक्कर छोड़ दिया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
गई।
पीड़िता के उस समय डर के कारण बीकानेर चली पीड़िता अपने परिचित के साथ रविवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंची और दुष्कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों के सामने आने पर उनकी पहचान कर सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंप दी है।

0/Post a Comment/Comments

Domain